मिराज ग्रुप के सीएमडी मदनलाल पालीवाल को जमानत:2 हजार करोड़ की जीएसटी चोरी का है आरोप, बिना अनुमति देश नहीं छोड़ेंगे

पल पल राजस्थान / डेस्क

जयपुर : मिराज ग्रुप के cmd मदन पालीवाल और उनके सहयोगी प्रकाश चंद्र पुरोहित को 2 हजार करोड़ की जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में कोर्ट ने
सशर्त जमानत दे दी है। अदालत ने दोनों आरोपियों को बिना कोर्ट की अनुमति के देश नहीं छोड़ने एवं अनुसंधान अधिकारी को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, विशेष आर्थिक अपराध न्यायालय ने मामले में 3 अगस्त, 2024 को प्रसंज्ञान लेकर आरोपियों को गिरफ्तारी वारंट से तलब किया था। सैशन कोर्ट ने गिरफ्तारी वारन्टों को जमानती वारंट में बदलने से इनकार कर दिया था। आपको बता दे की कोर्ट के आदेश की पालना में दोनों आरोपी अदालत में उपस्थित हुए और नियमित जमानत प्रार्थना पत्र पेश किए। जिसका जीएसटी इंटेलिजेंस की ओर से विरोध करते हुए कहा गया कि फर्जी फर्मों के नाम पर पैकेजिंग सामग्री की आपूर्ति कर कच्चा माल मिराज प्रोडक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड को पहुंचाकर हजारों करोड़ रुपए की कर चोरी करने का गंभीर आरोप हैं।

Spread the love