
उदयपुर – शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में युवती से रेप और यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी शादी का झांसा देकर यह घिनौनी हरकत करता रहा। बाद में वह शादी से मुकरा तो अब युवती ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने कोर्ट में इस्तगासा पेश किया।
इसमें बताया कि जून-2015 में सोशल मीडिया के जरिए नई दिल्ली के तिलक नगर निवासी गर्वित खन्ना से दोस्ती हुई। छह महीने बाद उनके भाई ने सिरोही में पार्टी दी। इसमें गर्वित भी आया और शादी का झांसा देकर उससे रेप किया। वह 2016 में गुजरात थीं। वहां भी आरोपी ने फिर से रेप किया।
साल 2017 में उनके परिजन शादी की बात करने के लिए दिल्ली गए। गर्वित के परिजनों ने उसे मांगलिक बताया। कहा कि 28 साल से ज्यादा उम्र होने पर शादी करवाएंगे। उसी दिन आरोपी ने फिर रेप किया। फिर कोरोना काल के दौरान दोनों की फोन पर बात चलती रही।
