अजमेर में हथियार दिखाकर विवाहिता महिला से 8 महीने तक करता रहा रेप , मामला दर्ज

पल पल राजस्थान

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर 8 महीने तक रेप करने और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करती है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि वह अपने बच्चों के साथ निवास करती है। 8 महीने पहले उसकी एक युवक से मुलाकात हुई थी। जिससे उसकी अच्छी जान पहचान हो गई।

पीड़िता ने बताया इस बीच उसे पता चला कि आरोपी एक आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के द्वारा हथियार दिखाकर उसके साथ रेप किया गया।

करीब 8 महीने से वह उसके साथ रेप कर रहा है। जब उसने आरोपी को मना किया तो आरोपी के द्वारा उसे उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एक दिन आरोपी ने उसे वीडियो कॉल कर बच्चों को गोली मारने की भी धमकी दी थी। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love