पति-पत्नी 5 मंजिला घर में चला रहे थे सेक्स रैकेट:काशी में पुलिस पहुंची तो पति भागा, पत्नी पकड़ाई; कमरे में न्यूड लड़के-लड़कियां मिले

वाराणसी में पति-पत्नी स्पा सेंटर की आड़ में अपने 5 मंजिला घर में सेक्स रैकेट चला रहे थे। बुधवार रात पुलिस ने छापेमारी की तो अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। स्पा संचालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दो कमरों के दरवाजे तोड़कर स्पा सेंटर की मालकिन समेत 2 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया। पुलिस को कुछ युवक-युवतियां नग्न मिले। दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में पाए गए।

कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। स्पा सेंटर कैंट इलाके के मकबूल आलम रोड पर है। यहां से पुलिस अफसरों की कॉलोनी की दूरी सिर्फ 500 मीटर है। दो महीने पहले मोहल्ले वालों ने शिकायत की थी, इसके बाद से पुलिस छापेमारी कर रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला तरन्नुम और पकड़े गए युवक-युवती से पूछताछ कर रही है। उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

Spread the love