पुष्पा की हीरोइन की शादी के बाद एयरपोर्ट पहुंचे मेहमान

उदयपुर. उदयपुर में अपनी शादी के बाद साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हैदराबाद के लिए रवाना होने वाले हैं। वे वेडिंग वेन्यू होटल मेंमेटोस एकाया से एयरपोर्ट जाने के लिए निकल चुके है।

वहीं तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा एयरपोर्ट पर पहुंचे चुके हैं। इससे पहले आज सुबह फिल्म कबीर सिंह और एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा रवाना हो गए थे।

अब 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होग, जिसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार समेत राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।

बॉलीवुड सितारों ने रश्मिका-विजय को दी बधाई

रश्मिका-विजय की शादी के बाद इंस्टा पर फैन्स के साथ ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी दोनों को बधाई दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा, उनकी पत्नी कियारा आडवाणी, विकी कौशल, करण जौहर, रकुल प्रीत सिंह ने दोनों को बधाई देते हुए उनकी शादी की फोटो भी शेयर की।

शादी में पारंपरिक क्लासिक लुक में दिखे थे दूल्हा-दुल्हन

शादी में रश्मिका ने सिंदूरी रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। उनका दक्षिण भारतीय दुल्हन का क्लासिक लुक था। माथे पर सोने की पट्टी और हार पहना। मंगलसूत्र पहनाने की रस्म के दौरान रश्मिका की आंखों में खुशी के आंसू थे।

वहीं विजय देवरकोंडा ने धोती और कंधे पर सिंदूरी लाल रंग का दुपट्टा पहना। दोनों अपने पारंपरिक परिधान में खूबसूरत लग रहे थे। परिवार ने नजर से बचाने के लिए दोनों के चेहरे पर काला टीका लगाया था।

डीजे नाइट में किया डांस

होटल मेंमेटोस एकाया में शादी के बाद डीजे नाइट हुई। इसके लिए खासतौर पर फेमस डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) को बुलाया गया था। डीजे पर साउथ की फिल्मों और रश्मिका की बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’, ‘छावा’ के गाने भी बजे। रश्मिका की साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ का गाना ‘श्रीवल्ली’ भी डीजे पर बजाया गया।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 23 फरवरी को उदयपुर आ गए थे। 4 दिन होटल मेंमेटोस एकाया में प्री-वेडिंग और वेडिंग फंक्शन हुए। प्री-वेडिंग में दोनों के परिवार और दोस्तों के बीच ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ मैच हुआ। पूल पार्टी और डिनर हुआ। 25 फरवरी से शादी के फंक्शन शुरू हुए थे। 4 दिन बाद अब दोनों, उनके परिवार और दो

Spread the love