PWD कैंपस में 4 ड्राइवरों ने की थी शराब-नॉनवेज पार्टी:नौकरी से निकाले गए, नई टैक्सी खरीदने पर परिचित ने दी थी पार्टी

अजमेर में PWD ऑफिस के कैंपस में शराब और नॉन-वेज खाने की पार्टी करने वाले चार ड्राइवरों को नौकरी से निकाल दिया गया है। यह कार्रवाई सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अशोक तंवर ने की है। जांच में ड्राइवर दोषी पाए गए है।

7 दिन पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यालय के कैंपस में अधिकारियों के ड्राइवर का नॉनवेज और शराब पार्टी का वीडियो सामने आया था। इसी मामले में अधीक्षण अभियंता की ओर से मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक तंवर ने बताया- कैंपस में शराब और नॉनवेज पार्टी का वीडियो सामने आया था। वीडियो की जांच करवाई गई। चार ड्राइवर दोषी पाए गए। जांच रिपोर्ट आने पर ड्राइवर राजेश, पृथ्वी और जीवन सहित एक अन्य ड्राइवर को हटा दिया गया है।पीडब्ल्यूडी की जांच में सामने आया कि ड्राइवर के अन्य एक परिचित ड्राइवर की ओर से नई टेक्सी खरीदी गई थी। टैक्सी खरीदने वाले ड्राइवर के द्वारा कैंपस में पार्टी दी गई थी। इसके बाद सभी ड्राइवर ने मिलकर कैंपस में शराब और नॉनवेज पार्टी की थी।

Spread the love