पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उदयपुर पहुंचीं, सिटी पैलेस में श्रीजी हुजूर अरविंद सिंह मेवाड़ को अर्पित की पुष्पांजलि

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

Udaipur News राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज सुबह उदयपुर पहुंचीं। शहर पहुंचते ही वे सीधे सिटी पैलेस गईं, जहां उन्होंने मेवाड़ राजघराने के महाराणा श्रीजी हुजूर अरविंद सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान वसुंधरा राजे ने उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भी मुलाकात की। इस भेंट को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, यह एक शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उदयपुर में उनके अन्य कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चाएं बनी हुई हैं।

Spread the love