
जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में आज सुबह हुई विवाहिता की मौत के बाद परिजन ओर समाज के लोग मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि विवाहिता को ससुराल में पति ने टॉर्चर किया और उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
मृतका हेमा के परिजनों ने बताया कि उनकी शादी तिंवरी निवासी विशाल के साथ की गई थी। पति ने घटना से एक दिन पहले कॉल कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और हॉस्पिटल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोप है कि ससुराल में विवाहिता की पिटाई की गई। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं मामले के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। जबकि आरोपी खुले घूम रहे हैं।
मृतका के चचेरे भाई ने बताया कि सोमवार रात को एक बजे उनके चाचा के पास हेमा के ससुराल से फोन आया। बताया कि उसकी तबीयत खराब है। इस पर उसे लेकर जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लेकर आए। यहां उसकी मौत हो गई।
उसके शरीर पर कई जगहों पर चोटों के निशान पाए गए। इसको लेकर ससुराल वालों से पूछा तो उनका कहना था कि चोट ऐसे ही लग गई। जबकि इस पूरे मामले में पुलिस पति को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
