The Crystal Cafe पर DST और सूरजपोल पुलिस की कार्यवाही, हुक्का और शराब जब्त

पल पल राजस्थान | Harsh Jain

उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने बीती देर रात एक अवैध हुक्का बार के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। वहां से 10 हुक्का, 9 बीयर और 2 शराब की बोतल सहित हुक्के के फ्लेवर बरामद किए हैं। साथ ही बार संचालक को गिरफ्तार किया है। सूरजपोल थानाधिकारी रतनसिंह चौहान ने बताया कि आरोपी संचालक विकास साहू पिता देवीलाल निवासी भूपालवाड़ी थाना धानमंडी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गा नर्सरी रोड पर द क्रिस्टल कैफे एड रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का और शराब का सेवन कराया जा रहा है। सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस और डीएसटी की टीम मौके पर पहुंची। जहां से अवैध हुक्का और शराब की बोतलें बरामद की। आरोपी के पास इसका कोई वैध लाइसेंस नहीं था। ऐसे में उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love