डीईओ ने स्कूलों का निरीक्षण किया, शैक्षणिक व्यवस्था और भवन की कमी पर की चर्चा

पल पल राजस्थान

Chittorgarh News चित्तौड़गढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी ने आज भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के कई स्कूलों का दौरा किया। डीईओ राजेंद्र शर्मा ने बताया- क्षेत्र के एकमात्र भवन विहीन स्कूल नासेरा पहुंचे। स्कूल में अस्थाई टीन शेड की व्यवस्था को देखा। इस दौरान स्कूल स्टाफ से समस्याओं और संभावित समाधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मुद्दे को जिला कलेक्टर और वन विभाग के साथ चर्चा करने का निर्णय लिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने महात्मा गांधी विद्यालय रावतभाटा का निरीक्षण किया। साथ ही पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतभाटा और बोर्ड परीक्षा केंद्रों की भी जांच की। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय भुजंर कला और भूर्जर खुर्द में शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालयों में पोषाहार व्यवस्था की भी समीक्षा की और बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Spread the love