उदयपुर रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्थाएं हावी: 5 टिकट काउंटर शाम 4 से रात 11 बजे तक बंद, यात्री परेशान

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

उदयपुर। उदयपुर रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। व्यवस्थाओं की अनदेखी के चलते 5 टिकट काउंटर शाम 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक बंद कर दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, यात्रियों को न तो कंफर्म सीटें मिल पा रही हैं और न ही बसों की जानकारी। इससे वे परेशान होकर रातभर बस स्टैंड पर इंतजार करने को मजबूर हैं। टिकट के लिए एक ही काउंटर खुला होने से लंबी कतारें लग रही हैं।
रोडवेज विभाग के अनुसार, रोजाना 15 हजार यात्री परेशान हो रहे हैं। अधिकारियों ने मौखिक आदेश पर 8 काउंटर बंद कर दिए गए हैं।
कर्मचारियों का दावा है कि टिकट काउंटर बंद करने का उद्देश्य एजेंटों को बढ़ावा देना है। पहले टिकट काउंटर से टिकट मिलते थे, लेकिन अब वे बंद कर दिए गए हैं। यह भी आरोप है कि कर्मचारियों को 80 से 300 रुपये तक प्रतिदिन की कमाई होती थी, जो अब बंद हो गई है।
यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। पूछने पर भी जानकारी देने वाला कोई नहीं है। इसके चलते यात्री रातभर बस स्टैंड पर रुकने को मजबूर हैं। जानकारी के अभाव में कई यात्री परेशान होकर वापस लौट रहे हैं। एक यात्री ने बताया कि 700 रुपये देकर भी कंफर्म सीट नहीं मिली। अधिकारियों की इस अव्यवस्था से यात्रियों में भारी रोष है और वे जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *