भाजपा के नए जिलाध्यक्ष अशोक रणोली ने संभाला पदभार : डूंगरपुर

पल पल राजस्थान

Dungarpur News भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद बिलड़ी से पदभार ग्रहण को लेकर रैली निकाली गई। यह रैली शहर के कई रास्तों से होकर गुजरी। शहर के प्रमुख चौराहों पर स्थापित। महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। रणोली ने संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी चुनावों में पार्टी की जीत दिलाने के लिए एकजुट रहने की बात कही। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली के पदभार ग्रहण को लेकर पार्टी कार्यालय को सजाया गया था। पटेल पहले रैली के रूप में पार्टी कार्यालय पहुंचने वाले थे, लेकिन मुहूर्त का समय हो जाने से वे पहले पार्टी कार्यालय पहुंचे। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी समेत कई कार्यकर्ताओं को मौजूदगी में उन्होंने पदभार संभाला। पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार भी मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद अशोक पटेल का मुंह मीठा करवाया गया और फूल मालाओं से लाद दिया। अशोक पटेल रणोली ने कहा कि भाजपा का संगठन काफी मजबूत है। भाजपा के सभी पुराने ओर नए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को नई मजबूती देंगे। आगामी निकाय चुनावों को लेकर कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक है। निकाय में फिर से भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने ये भी कहा कि बीएपी अब कुछ जगह बची है उसे भी पूरी तरह से साफ कर देंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *