पल पल राजस्थान – हर्ष जैन
Udaipur News उदयपुर नगर निगम ने बकायादारों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने करोड़ों रुपये का बकाया न चुकाने पर संपत्तियां सीज कर दीं। नगर निगम ने सुरजपोल चौराहा स्थित कृष्ण चंद्र पांडे की संपत्ति पर ₹1,83,49,294 की बकाया राशि होने के कारण प्रशासन ने 26 दुकानों को सीज कर दिया।वही टाउन हॉल लिंक रोड स्थित कंचन पैलेस होटल को ₹8,40,643 की बकाया राशि के चलते सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देशानुसार की गई, जिसमें राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल, एवं पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि अन्य बकायादार जल्द भुगतान नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने सभी बकायादारों को जल्द से जल्द बकाया चुकाने की चेतावनी दी है, अन्यथा अगली कार्रवाई और भी सख्त हो सकती है।