महिला सशक्तिकरण की गूंज: भीलवाड़ा में 33% महिला आरक्षण की जोरदार मांग

पल पल राजस्थान। महावीर व्यास

भीलवाड़ा | महिला अधिकारों की बुलंद आवाज़ – भीलवाड़ा में महिला कांग्रेस ने 33% महिला आरक्षण की तत्काल मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा, प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह आंदोलन और भी प्रभावशाली रहा।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा हिरण के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में नगर परिषद की पूर्व सभापति मधु जाजू, पूर्व सभापति मंजु पोखरना, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी गुर्जर, पूर्व पार्षद एवं एडवोकेट सुशिला बैरवा, नर्मदा जैन, अनिता पारीक, योगीता सुराणा, ममता शर्मा, सिमरन खान, पिंकी सोनी समेत कई महिला कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे।

“अब नहीं तो कब? आज नहीं तो कभी नहीं!”

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जोरदार नारे लगाए, जिससे माहौल में उत्साह और जोश भर गया।

रेखा हिरण ने अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण अब सिर्फ अधिकार नहीं, अनिवार्यता है! हमें बराबरी का हक चाहिए, यह कोई अहसान नहीं!”
महिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार से महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करने की मांग की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *