भीलवाड़ा में सरकारी कर्मचारियों की ऑफिस रिटायरमेंट पार्टी पर बैन:कलेक्टर का आदेश- ढोल-नगाड़े नहीं बजेंगे, कामकाज प्रभावित होता है

भीलवाड़ा कलेक्टर का नया आदेश में राजस्थान में चर्चा का विषय है। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कर्मचारियों की ऑफिस में रिटायरमेंट पार्टी पर रोक लगा दी है।

उन्होंने कामकाज प्रभावित होने का हवाला देते हुए ये आदेश जारी किया है। कलेक्टर ऑफिस ने गुरुवार (31 जुलाई) को इस सबंध में ऑर्डर जारी किया।

हालांकि, राजस्थान सिविल सेवायें (आचरण) नियम, 1971 में कार्यालय में सेवानिवृत्ति और विदाई समारोह का उल्लेख है। वहीं, राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने इस आदेश पर निराशा जताई है।

ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ होगा एक्शन

जिला कलेक्टर के आदेशानुसार इन नियमों को मानने नहीं वालों पर सख्त एक्शन होगा। हालांकि, कर्मचारी संगठनों से जुड़े एम्पलॉयी दबी जुबां में राजस्थान सिविल सेवा नियमों की भी बात कर रहे हैं।

जिसमें विदाई समारोह या सेवानिवृति कार्यक्रमों का जिक्र है। जिला कलेक्टर के इस आदेश पर भास्कर ने उनका पक्ष जानने का भी प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

दावा है कि संभवत: इस प्रकार का आदेश राजस्थान में पहले किसी जिला कलेक्ट्रेट की ओर से जारी नहीं किया गया।

कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं जसमीत सिंह संधू

आईएएस संधू को सलूंबर जिला कलेक्टर रहते हुए सलूंबर को राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार – 2024 से सम्मानित किया गया था।

उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा भी 2023 में उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण जयपुर जिले में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अवॉर्ड मिला था। संधू को ई-गवर्नेस प्रोजेक्ट्स में उनके योगदान के लिए ई-गवर्नेस अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

इसके अलावा भी संधू को राज्य स्तर पर भी कई सम्मान मिले हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *