बड़ी सादड़ी विधानसभा में कांग्रेस की नई नियुक्तियां:11 मंडलों में नए अध्यक्ष घोषित

पल पल राजस्थान

बड़ी सादड़ी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए 11 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में यह फैसला लिया गया।

बड़ी सादड़ी नगर मंडल के अध्यक्ष पद पर दिलीप चौधरी को नियुक्त किया गया है। देवगढ़ मंडल में रामसिंह सिसोदिया और बोहेडा मंडल में परसराम पुष्करणा को जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवाड़ मंडल में राधेश्याम अहीर और राजना मंडल में राहुल पाटीदार अध्यक्ष बने हैं।

डूंगला मंडल की कमान ललित गोपाल पुष्करणा को सौंपी गई है। आसावरा मंडल में चमनपाल सिंह सोलंकी अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। बड़ी सादड़ी ग्रामीण मंडल के लिए हीरालाल मीणा को चुना गया है। चिकारडा मंडल में शोकिन बोहरा, बारावरदा मंडल में लालचंद गुर्जर और निकुम्भ मंडल में उमेश लोहार नए अध्यक्ष बने हैं।

चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी के मार्गदर्शन में की गई इन नियुक्तियों का उद्देश्य विधानसभा स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *