अंतिम संस्कार के दौरान मधुमखियों का हमला

पल पल राजस्थान

Ajmer News अजमेर जिले के भिनाय उपखंड क्षेत्र में मधुमक्खियों मैं कुछ लोगों पर हमला कर दिया। काटे गए सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यह हमला दाह संस्कार के समय किया गया। भिनाय की ग्राम पंचायत छछूंदरा के ग्राम – गोवर्धनपुरा में रावत समाज की एक महिला के निधन हो जाने के पश्चात अंतिम संस्कार के दौरान मधु मक्खियों ने हमला कर दिया इससे 16 लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों द्वारा काटे गए सभी 16 व्यक्तियों को तुरन्त राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांदनवाड़ा में पहुंचाया गया। जहां पर 13 घायलों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। शेष तीन घायलों को भर्ती कर उपचार दिया गया तथा इनको भी ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है।

Spread the love