नगर निगम ने 5 बिल्डिंग सीज की,अवैध रूप से होटल और गेस्ट हाउस चला रहे थे, 580 इमारत चिह्नित

पल पल राजस्थान / महावीर व्यास

अजमेर, अजमेर नगर निगम की ओर से शुक्रवार सुबह अवैध रूप से बनाए गए होटल और गेस्ट हाउस पर कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने गंज और दरगाह थाना क्षेत्र में संचालित 5 होटल और गेस्ट हाउस को सीज किया। सभी आवासीय नक्शे पर व्यवसायिक एक्टिविटी कर रहे थे।

निगम ने नोटिस देकर कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी और दरगाह सीओ लक्ष्मण भाकड सहित गंज और दरगाह थाना पुलिस मौजूद रही।

नगर निगम के XEN रमेश चौधरी ने बताया – नगर निगम की ओर से निगम क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित बिल्डिंग पर कार्रवाई की जा रही है। निगम कमिश्नर के निर्देश पर पहले सर्वे किया गया। शुक्रवार सुबह दरगाह और गंज क्षेत्र में एक कार्रवाई की गई। करीब 5 बिल्डिंग को सीज किया गया है। बिल्डिंग मालिक की ओर से अवैध रूप से गेस्ट हाउस और होटल संचालित किया जा रहा था।

चौधरी ने बताया- सभी संचालकों ने स्वीकृति के विपरीत निर्माण कर रखा था। आवासीय नक्शे पर व्यावसायिक उपयोग हो रहा था। सभी को पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। करीब 580 बिल्डिंग को चिह्नित किया गया है। जिन पर आगामी दिनों में कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को तीन दरगाह और दो गंज क्षेत्र में संचालित बिल्डिंग को सीज किया गया। नगर निगम की कार्रवाई को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। दरगाह का लक्ष्मण भाकड, गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह, दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी सहित दोनों थानों के पुलिस भी तैनात की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *