जैसलमेर के बाद अब दौसा में पोर्न स्टार का नया शिकार, भोले-भाले लोग हो रहे हैं फंसाव का शिकार

पल पल राजस्थान

दौसा। राजस्थान की पावन धरती पर एक बार फिर बेशर्मी का बाजार सजाया गया है। जैसलमेर की घटना की आंच अभी ठंडी नहीं हुई थी कि अब दौसा जिले में भी उसी ‘पोर्न स्टार’ ने अपनी अश्लील हरकतों की दुकान फिर से खोल दी है। राजस्थान के शांत और सरल ग्रामीण समाज को बार-बार कलंकित करने का खेल चल रहा है। पहले जैसलमेर में बुजुर्ग के साथ किए गए अश्लील वीडियो से सनसनी मचाने वाली पोर्न स्टार मॉडल अब दौसा की धरती पर उतर चुकी है।

इस बार शिकार बना है एक मासूम किशोर, जिसे अपने झांसे में लेकर इस ‘हवस की सौदागर’ ने न केवल अश्लील हरकतें की, बल्कि उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस कथित पोर्न स्टार ने अपना चेहरा पूरी तरह छिपा रखा है, जिससे उसकी पहचान अब तक साफ नहीं हो पाई है। लेकिन दूसरों की इज्जत तार-तार करने में इसे कोई शर्म नहीं है। सवाल यह उठता है कि आखिर इस तरह के वीडियो बनाकर यह महिला क्या संदेश देना चाहती है? और क्यों राजस्थान के भोले-भाले ग्रामीणों को बार-बार अपना शिकार बना रही है? इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। प्रशासन की निष्क्रियता भी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या कोई साजिश के तहत राजस्थान के ग्रामीण समाज को बदनाम किया जा रहा है? क्या यह अश्लीलता फैलाकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने और पैसा कमाने का जरिया बन गया है? दौसा और जैसलमेर के ग्रामीणों में आक्रोश फैलने लगा है। जनता मांग कर रही है कि इस पोर्न स्टार को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसके अश्लील वीडियो बनाने, फैलाने और निर्दोष लोगों को बदनाम करने के धंधे पर तत्काल रोक लगाई जाए।

Spread the love