अवैध हथियार पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। शहर की सुखेर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रविंद्र चारण ने बताया कि अमरखजी महादेव रोड पर नाकाबंदी के दौरान रघुवीर सिंह शक्तावत पुत्र यशवन्त सिंह निवासी फीला, कुराबड़ से एक पिस्टल मिली जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में यह पिस्टल शेरू कीर निवासी निम्बाहेड़ा से खरीदना बताया।
अवैध हथियार पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार: उदयपुर
