आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से रिश्वत लेते लेखाधिकारी नूतन पंडिया गिरफ्तार

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

उदयपुर। उदयपुर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की लेखा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही एडिशनल एसपी आनंद कुमार के नेतृत्व में की गई है जिसमें लेखाधिकारी नूतन पंड्या को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से ₹5000 की रिश्वत राशि लेते ट्रैप किया गया है। यह रिश्वत की राशि 7 महीना की बकाया तनख्वाह बनाने की आवाज में ली जा रही थी जिसे प्रत्येक कार्यकर्ताओं से ₹2500 की रिश्वत राशि की मांग की गई जिस पर दो ₹2000 में सौदा तय हुआ।

Spread the love