अजमेर अजमेर के बंजारा बस्ती में रहने वाले क्षेत्रवासियों की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर बीसी संचालक पर क्षेत्रवासियों के 70 से 80 लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया है। क्षेत्रवासियों की ओर से अजमेर एसपी को शिकायत देकर बीसी संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
पीड़ित दीपू बंजारा ने बताया कि सभी क्षेत्रवासियों के द्वारा अजमेर एसपी वंदिता राणा से मुलाकात कर शिकायत दी गई है। क्षेत्र में रहने वाले कई लोगों के करीब 70 से 80 लाख रुपए एक बीसी संचालक लेकर फरार हो गया है। आरोपी संचालक को अजमेर में देखा भी गया है। इसकी शिकायत भी क्लॉक टावर थाने में दी गई है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
रुपए हड़पने का आरोप
बंजारा ने बताया कि बीसी संचालक का नाम कमलेश बंजारा है। अपने अन्य परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर बीसी संचालित करता था। इसी दौरान उसने कॉलोनी के कई लोगों के पैसे हड़प लिए हैं। एसपी वंदिता राणा को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया कि एक रुपए जोड़कर पैसे इकट्ठे किए थे। अब उनके 5 लाख लेकर बीसी संचालक फरार हुआ है। पैसे मांगने पर सिर्फ झांसा दिया जा रहा है। थाने पर शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसे लेकर अब अजमेर एसपी को शिकायत दी है।