उदयपुर के पानेरियो की मादडी में हुआ युवक का मर्डर, युवक युवती ने उतारा मौत के घाट!

पल पल राजस्थान | Harsh Jain

उदयपुर में दिन-दहाड़े पति-पत्नी ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मर्डर के बाद पति-पत्नी के भागने का वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भागते समय युवक के हाथ खून से सने थे। हिरणमगरी थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि जिस युवक की हत्या हुई वह डूंगरपुर निवासी जितेंद्र मीणा (30) है। सीसीटीवी में दिख रहा हमलावर नरसी और डिंपल (25) दोनों पति-पत्नी है। ये भी डूंगरपुर के रहने वाले हैं। डिंपल और जितेंद्र पानेरियां की मादड़ी में लिव इन में किराए से कमरा लेकर रहते थे। दोनों 5 महीने से यहां रह रहे थे। वारदात के दौरान मकान मालिक खेत पर गए हुए थे।

Spread the love