उदयपुर, 19 अगस्त। हिरण मगरी सेक्टर-3 स्थित महावीर भवन में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को चंदनबाला महिला मंडल के चुनाव चुनाव संयोजक रंजना कोठारी के सान्निध्य में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
इसमें नमिता मेहता को अध्यक्ष, भगवती मेहता को उपाध्यक्ष, रेनु जैन को सचिव, पुष्पा मेहता को सह सचिव, अंजू बाबेल को कोषाध्यक्ष तथा सुशीला खमेसरा को सह कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार चंद्रकला पोखरना को सांस्कृतिक मंत्री, प्रेमलता जारोली को धर्म प्रचार मंत्री तथा फूल कुंवर चव्हाण को संगठन मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। नई कार्यकारिणी ने मंडल की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाजसेवा एवं धार्मिक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।

