चूरू, । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में प्रदेश में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभागों की सुलभ सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए ग्रामीण सेवा शिविरों में बेहतरीन लाभ आमजन को मिल रहा हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के चूरू उपखंड की घांघू ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का चूरू एसडीएम धीरज झाझड़िया व तहसीलदार अशोक गोरा ने पर्यवेक्षण किया तथा आमजन से संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, चिकित्सा, बिजली पानी, कृषि एवं सहकारिता विभाग सहित 22 विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बेहतरीन विभागीय सेवाएं दीं।
इस अवसर पर एसडीएम धीरज झाझड़िया ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों में ग्रामीणों को आवासीय भूमि का पट्टा, व्यक्तिगत शौचालय, राजस्व विभाग़ द्वारा नामांतरण, नाम शुद्धिकरण, खाता विभाजन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच सहित बेहतरीन विभागीय सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। आमजन अधिकाधिक संख्या में लाभ उठाएं तथा परिवेश के लोगों को भी योजनाओं के बारे में जागरूक करें।
तहसीलदार अशोक गोरा ने विभागीय कार्यों व राजस्व सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए अधिकाधिक संख्या में लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
प्रशासक विमला देवी ने ग्रामीणों से शिविर का ज्यादा ज्यादा लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान विकास अधिकारी कैलाश पचारिया, नायब तहसीलदार महेंद्र गहलोत, सहायक विकास अधिकारी सोहनलाल धायल, ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर, महावीर नेहरा, परमेश्वर लाल दर्जी, कानूनगो बीरबल राम, गिरदावर माया, पटवारी कंचनलता शर्मा, अशोक सैनी, जेईईएन भागीरथ कालेर, रणवीर सिंह श्योराण, वरिष्ठ लिपिक सत्यप्रकाश मीणा, डॉ भारतेंद्र सिंह, डॉ प्रतिभा ढाका, डॉ हुक्मचंद यादव, बरकत अली, गुलशन भार्गव, शंकर प्रजापत, शिवकुमार जांगिड़, अजय जांगिड़, मोनिका, देवकरण कालेर, कमलेश शर्मा, किरण मांझू, कमला, परमेश्वरी, सिलोचना, केशरदेव गुरी, ओंकारमल सिहाग, रामवतार गुरी आदि मौजूद रहे।
