MP से दिल्ली जा रही थी 1 करोड़ 11 लाख रुपये वाली Mahindra Scorpio, सवाई माधोपुर पुलिस की नाकाबंदी में फंसी, 5 अरेस्ट

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में नाकाबंदी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मध्य प्रदेश से दिल्ली जा रही एक महिंद्र स्कॉर्पियो को पुलिस ने रोका तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने इस एसयूवी से 1 करोड़ 11 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने मौके से पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट देख बढ़ा शक, फिर हुई तलाशी

पुलिस को सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान मध्य प्रदेश से दिल्ली की ओर जा रही स्कॉर्पियो को रोका गया। वाहन की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी होने के कारण पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान चालक और सवार युवक नकदी के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने वाहन की गहन तलाशी ली।

Spread the love