*गुरुकुल संकुल में ज्योति बा फुले पुण्यतिथि मनाई गई* 

कार्यक्रमसावित्री बा फूले पर्यावरण एवं शिक्षण संस्थान के तत्वधान में गुरुकुल संकुल में  महात्मा ज्योतिबा फूले पुण्यतिथि मनाई गई। निदेशक दिनेश माली ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रंजना सालगिया व डॉ.मीनाक्षी सोलंकी थी ।

कार्यक्रम में संकुल महाविद्यालय से  प्राचार्य, उप प्राचार्य, व्याख्याताओ ,संकुल सदस्य गण औऱ छात्र छात्राओं को महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन पर आधारित फ़िल्म ‘फुले’ दिखाई गई। जिसके माध्यम से छात्रों को  महिला शिक्षा, महिला सम्मान एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे महान कार्यो  की शुरूआत महात्मा ज्योति बा फुले एवं सावित्री बाई फुले द्वारा की गई, इसकी जानकारी प्राप्त हुई। 

कार्यक्रम के अंत मे उन्हें याद कर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतिभा चितारा  एवं जगदीष सिंह राव ने किया। में नारी सशक्तिकरण के लिए फिल्म फुले दिखाई गई 

Spread the love