
उदयपुर में 22 साल के लड़के ने स्विट्जरलैंड के बिजनेसमैन से परेशान होकर सुसाइड करने की कोशिश की। इससे पहले 8 पेज का सुसाइड नोट लिखा था।युवक घर में अकेला था। तब जहर पी लिया। उसका छोटा भाई घर आया, तब उसे चित्तौड़गढ़ हॉस्पिटल लेकर गया। हालत गंभीर होने पर उदयपुर सरकारी एमबी हॉस्पिटल में रेफर किया गया। घटना चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8 बजे की है।हॉस्पिटल में भर्ती बिष्णु मेनारिया ने बताया- उसके पिता मुकेश मेनारिया स्विट्जरलैंड में एक एनआरआई बिजनेसमैन के 7 साल तक कुक थे। बिजनेसमैन ने पिता को इंडिया नहीं आने दिया और बंदी बनाकर रखा। सरकार की मदद से बड़ी मुश्किलों से पिता को नवंबर 2024 में वापस इंडिया लाए थे। 3 महीने बाद वहां की सरकार ने बुला लिया।
इसके बाद हमने बिजनेसमैन पर किडनैपिंग का केस लगाया था। इस केस में अब पिता स्विटजरलैंड सरकार की कस्टडी में है और बिजनेसमैन के खिलाफ केस लड़ रहे है। बिष्णु ने बताया कि इसका बदला लेने के लिए बिजनेसमैन उस पर एक के बाद एक झूठे मुकदमे करवा रहा है।
