चार माह से 4 बच्चों की मां घर से गायब, पति ने लगाई पुलिस से गुहार

पल पल राजस्थान – धर्मेंद्र कुमार सोनी

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र की पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भुरीपाडा से एक मामला सामने आया है। भुरीपाडा गांव निवासी कमलेश पुत्र मानसिंग झोडिया ने पाटन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा कर अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई है।

कमलेश झोडिया का आरोप है कि उसकी पत्नी भुंडी, जो नसबंदी शुदा है और चार बच्चों की मां है, उसको कुछ लोग बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए हैं।

कमलेश ने जिन आरोपियों पर यह संगीन आरोप लगाए हैं, उनके नाम हैं:

  1. बादर पिता हवजी खडिया (निवासी फेरा डुंगरी, पंचायत कोटड़ा राणगा)
  2. सोहन तड़वी (मईडा, फेरा डुंगरी)
  3. भारत पिता मोहन (फेरा डुंगरी)
  4. गलिया पिता जीवणा (फेरा डुंगरी)
  5. रामा पिता लखजी (फेरा डुंगरी)

कमलेश का कहना है कि आरोपी सोहन तड़वी ने पत्नी को वापस लाने के नाम पर उससे बीस हजार रुपये भी ले लिए, लेकिन अब न तो पत्नी लौटी, और न ही पैसे। उल्टा, जब भी वह आरोपी से संपर्क करता है, उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

कमलेश ने रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि उसकी पत्नी भुंडी के पास 250 ग्राम की चांदी की पायजेब, 100 ग्राम की चांदी की चेन और चार चांदी की चूड़ियां (कुल 100 ग्राम) थीं, जो अब आरोपियों के कब्जे में हैं।

Spread the love