उदयपुर में ABVP के नारी युवती सम्मेलन में उमड़ी 2 हजार छात्राएं, नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

उदयपुर। मीरा कन्या महाविद्यालय के MG खेल मैदान में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से नारी युवती सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में करीब 2 हजार छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नारी शक्ति, महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और भारतीय संस्कृति के महत्व पर जोर दिया गया।

शिक्षा और आत्मनिर्भरता से सशक्त बनेगी नारी

सम्मेलन में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, उदयपुर की पूर्व महापौर रजनी डांगी, इंद्रा आईवीएफ एवं कश्ती फाउंडेशन से जुड़ी श्रद्धा मुर्दिया और ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अदिति कंवर भाटी अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर युवतियां सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की नींव हैं। युवतियों को अपनी प्रतिभा पहचानकर शिक्षा, नेतृत्व और सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में आगे आना चाहिए।

भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर जोर

वक्ताओं ने युवतियों से भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सम्मेलन का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना रहा।

ABVP उदयपुर महानगर मंत्री कोमल वैष्णव ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से युवतियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मीरा कन्या महाविद्यालय इकाई की सचिव करिश्मा पारगी ने अतिथियों और सम्मेलन में शामिल छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

Spread the love