स्विफ्ट कार से 36 किलो डोडा चूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पल पल राजस्थान

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत बड़लियास थाना पुलिस ने एक कार्रवाई को अंजाम देते हुए 36 किलो 320 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है।

यह डोडा चूरा एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में ले जाया जा रहा था। कार को जब्त करते हुए दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

एनसीबी जोधपुर से मिला इनपुट थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रजापत ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थों के खिलाफ मुहिम जारी है। इस दौरान एनसीबी जोधपुर से एक इनपुट मिला, जिसमें बताया गया कि बीगोद की तरफ से एक वाइट स्विफ्ट कार में दो व्यक्ति अवैध डोडा चूरा लेकर भीलवाड़ा की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 758 पर गांव बन का खेड़ा के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध कार को रुकवाया। तलाशी लेने पर कार में प्लास्टिक के दो कट्टों में करीब 36 किलो 320 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी:

  • गोपाल सिंह (47 वर्ष) – निवासी पारोली
  • अक्षय सिसोदिया (28 वर्ष) – निवासी जवाहर नगर, प्रतापनगर, भीलवाड़ा

कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रहे:

कांस्टेबल संदीप, शैतान सिंह, विनोद कुमार और सुरज्ञान।

बड़लियास थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रजापत

हेड कांस्टेबल अशोक कुमार कड़वा की विशेष भूमिका रही।

Spread the love