बिजयनगर ब्लैकमेल कांड का भीलवाड़ा में विरोध:संतों की अगुवाई में सकल हिन्दू समाज का प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी देने की मांग

भीलवाड़ा, बिजयनगर ब्लैकमेल कांड में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर आज भीलवाड़ा में सकल हिंदू समाज द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। सूचना केंद्र चौराहे पर आज सुबह बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी, नेता, व्यापारी सहित अन्य कई संगठनों के लोग पहुंचे और बिजयनगर कांड की निंदा करते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की। महा मंडलेश्वर स्वामी हंसराम के सानिध्य में सकल हिंदू समाज द्वारा आज सूचना केंद्र चौराहे पर धरना प्रदर्शन दिया गया। बड़ी संख्या में हिंदू संगठन व अन्य कई समाज के प्रतिनिधि पहुंचे और बिजयनगर कांड की निंदा की। संतों की अगुवाई में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के मांग करते हुए सूचना केंद्र चौराहे पर आक्रोश रैली निकाली गई।

Spread the love