चित्तौड़गढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता और निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी की राजनीतिक पकड़ एक बार फिर साबित हुई। उनके करीबी गब्बर सिंह अहीर ने चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख पद पर शानदार जीत दर्ज की। अहीर को चार भाजपा विधायकों और एक निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह का समर्थन प्राप्त था, जिससे उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही थी। इस नतीजे के साथ कृपलानी खेमे ने एक बार फिर जिले में अपना दबदबा साबित कर दिया है। गब्बर सिंह अहीर की जीत से भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है, वहीं विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। आगामी चुनावों के मद्देनजर इसे भाजपा के लिए एक मजबूत संकेत माना जा रहा है।
चित्तौड़गढ़ में फिर चला श्रीचंद कृपलानी का जादू, गब्बर सिंह अहीर बने जिला प्रमुख
